रिपोर्ट विकास दीक्षित - सपा का अटठाइसवाँ स्थापना दिवस ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया - उत्तर प्रदेश में तीन बार बन चुकी है स...
रिपोर्ट विकास दीक्षित
- सपा का अटठाइसवाँ स्थापना दिवस ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया
- उत्तर प्रदेश में तीन बार बन चुकी है सपा की सरकार
- 1996 की केन्द्र सरकार में भी सपा की अहम भूमिका
- 2020 में उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनाने का लिया गया संकल्प
समाजवादी व्यापार सभा एवं समाजवादी अधिवक्ता सभा के संयुक्त तत्वाधान में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में समाजवादी पार्टी का 28वां स्थापना दिवस ‘सकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर ‘बाइस में बायासिकिल’ के नारे को दोहराते हुए सन् 2022 में उ0प्र0 में होने वाले विधान सभा चुनाव में सपा की सरकार व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमन्त्री बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व प्रान्तीय सपा नेता ओ.पी. यादव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार से ऊब चुकी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश में जंगलराज है। बहू, बेटियां सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मुकेश रस्तोगी ने कहा कि सपा ने स्थापना से लेकर अब तक उ0प्र0 में तीन बार सरकार बनायी। दो बार मुलायम सिंह यादव व एक बार अखिलेश यादव मुख्यमन्त्री बने। 1996 में केन्द्र सरकार में सपा ने अहम भूमिका निभायी। रक्षा मन्त्री के रूप में मुलायम सिंह यादव ने शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास तक भेजने का निर्णय लकर एैतिहासिक कार्य यिका। समाजवादी अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष शशि कुमार यादव ने कहा कि 4 अक्टूबर 1992 को समाजवादी पार्टी की स्थापना के समय ही संघर्ष का बिगुल फूँक दिया। एक सप्ताह भी नहीं बीते कि 8 अक्टूबर 1992 को रामकोला के गन्ना किसानों की मांग के समर्थन के लिये निकल पड़े। बनारस में मुलायम सिंह यादव को उनके साथियों सहित गिरिफ्तार कर लिया गया, फिर तो समाजवादियों से उत्तर प्रदेश की जेलें भर गयी। 1993 में सपा की सरकार बनी और मुलायम सिंह यादव मुख्यमन्त्री बने। मुलायम सिंह यादव ने अपने संघर्ष से अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति अर्जित की।
इस अवसर पर संजय पासी, शत्रुघ्न पटेल, मो0 शाकिब कुरैशी, सुशील मौर्य, मो0 हलीम घोसी, अमित सैनी, उजैर अली, मो0 कोनैन, राकेश यादव, सचिन सैनी, मंगलेश कुमार, सत्येन्द्र कुमार, जयहिन्द पाल, धर्मेन्द्र यादव दरियाबादी, आर.पी. सिंह कृष्ण शंकर मिश्रा, उमाशंकर शुक्ल, रमेश दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे।
COMMENTS