रिपोर्टर शेरे नबी उर्फ बबलू फिरोजाबाद:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद द्वारा विद्यार...
रिपोर्टर शेरे नबी उर्फ बबलू
फिरोजाबाद:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद द्वारा विद्यार्थियों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु जागरूक करने के साथ उन्हें मास्क एवं पम्पलेट वितरित किए गए।
जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को इस वैश्विक महामारी के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि अभी कोरोना वायरस समाप्त नहीं हुआ है। इसका प्रभाव सम्पूर्ण विश्व के साथ अपने देश एवं प्रदेश में भी व्याप्त है। इसके साथ ही अब हम सभी को अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा क्योंकि अभी इस महामारी की कोई भी दवाई नही बनी है। उन्होंने बताया कि हम सभी को भारत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों का पालन करना चाहिए। जिसमें मुख्य रूप से अपने हाथों को धोते रहें, अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें। घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें एवं सभी से दो गज की दूरी का फासला रखें। अपने देश में अभी लगभग 71 लाख मरीजों में से लगभग 62 लाख मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं। अपने देश की स्वस्थ होने की दर उच्च है। परंतु अभी हम सभी को लापरवाह नहीं होना है। इस वैश्विक महामारी से एकजुट होकर भारत सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी को जागरूक भी करना है।उन्होंने सभी विद्यार्थियों से संकल्प दिलाया कि दो गज की दूरी एवं मास्क है बहुत जरूरी। सभी विद्यार्थियों ने अपने घर,आस- पास के क्षेत्र के सभी व्यक्तियों को जागरूक करने का भी संकल्प लिया।
COMMENTS