*रिपोर्ट--दीपेंद्र कुमार* *लालगंज/रायबरेली* उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर रायबरेली युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभ...
*रिपोर्ट--दीपेंद्र कुमार*
*लालगंज/रायबरेली* उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर रायबरेली युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी भास्कर मिश्रा ने प्रदेश की योगी सरकार पर सवाल खड़े करते हुवे कहां यहां तो शुरुआत चाय के साथ नहीं अपराध के साथ होती है उत्तम प्रदेश को भाजपा ने हत्या का प्रदेश बना दिया। श्री भास्कर मिश्रा जी ने कहां जहां रामराज्य की बात करती थी भाजपा वहां जंगलराज बना दिया। हिन्दू का नाम लेकर सत्ता में आये थे और आज हिन्दू ही सुरक्षित नहीं। पहले हिन्दू को मुस्लिम से लड़वाया अब जाति में बाह्मण को ठाकुर से यादव को ठाकुर से दलित को यादव से ये जातिवाद फैलाकर हमारे देश की जनता को नुक्सान पहुंचा रही है भाजपा सरकार हमारा देश गांधी वादी विचार धारा का देश है हम एक है अपने देश के लिए सर कटाते है मगर यहां भाजपा आपस में सर कटाने को मजबूर करती हैं देश की जनता को गुमराह कर रही है सत्ता सुख पाने के लिए भाजपा इस हद तक जायेंगी किसी ने सोच ही नहीं था।आये दिन बेटियों की इज्ज़त से खिलवाड़ होता है सरकार चुप होती है गुनाहगार बेखौफ होकर जुर्म करता रहता है। क्यों ऐसा कानून नहीं बनता है जो अपराधी है उसे सजा मिले पीड़ित को न्याय मिले। सत्ता की रोटियां सेंकना बंद करें भाजपा सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत करें अपराधियों को फांसी दें। बेटियां देश की शान है उनके साथ गलत होगा कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। आये दिन साधुओं की हत्या से सहमा है उत्तर प्रदेश हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है सरकार मौन है।
COMMENTS