न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) रामसनेही घाट बाराबंकी। पूर्व सूचना के अनुसार 20 सितंबर 2023 से ब्लॉक परिसर बनी कोडर पर श्रीराम सेवा समिति के पदाध...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
रामसनेही घाट बाराबंकी।
पूर्व सूचना के अनुसार 20 सितंबर 2023 से ब्लॉक परिसर बनी कोडर पर श्रीराम सेवा समिति के पदाधिकारियो द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया लेकिन विकासखंड में अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार में इतना लिप्त है कि किसी भी समस्या का समाधान करने की जहमत नहीं उठाते हैं जिससे संगठन द्वारा निर्णय लिया गया है कि कल दिनांक 21 सितंबर 2023 तक अगर समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो भूख हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ेगा श्री राम सेवा समिति के पदाधिकारी द्वारा पूर्व लिखित ज्ञापन की समस्याओं के निराकरण तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी जिसमें किसी भी अप्रिय घटना की संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग व शासन प्रशासन की होगी।
COMMENTS