डा ० दिलीप कुमार झा पत्रकार झारखंड दिनांक 12/4/2024 गोड्डा — ठाकुर गंगटी प्रखंड के चांदा ग्राम में वर्षों की भांति इस वर्ष भी ठा...
डा ० दिलीप कुमार झा पत्रकार झारखंड
दिनांक 12/4/2024
गोड्डा — ठाकुर गंगटी प्रखंड के चांदा ग्राम में वर्षों की भांति इस वर्ष भी ठाकुरगंज प्रखंड के लगभग सभी ग्रामों में रामनवमी का त्यौहार तो मनाया ही जाता है कुछ खास जगह यथा रुंजी, कजरेल, आदि में चैती नवरात्रा के अवसर पर मां भगवती का प्रतिमा स्थापित कर नौ दिनों तक पूजा अर्चना किया जाता है। अनियन जगहों पर कलश स्थापित कर पूजा अर्चना किया जा रहा है। दिनांक 09/04/24 को कलश स्थापित किया गया। इस दिन मां भगवती का पहला रूप शैलपुत्री, दूसरे दिन बुधवार को ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन गुरुवार को माता का तीसरा रूप चंद्रघंटा का , चौथा दिन शुक्रवार को माता का चौथा रूप मां कुष्मांडा का पांचवा दिन शनिवार को माता का पांचवा रूप स्कंदमाता तथा छठा दिन रविवार को माता का छठा रूप कात्यायनी माता का पूजा अर्चना किया गया अगले दिन सोमवार को माता का सातवां रूप माता कालरात्रि उसके अगले दिन मंगलवार को माता का आठवां रूप माता महागौरी और अगले दिन बुधवार को मां माता का नवां रूप माता सिद्धिदात्री के रूप में माता का पूजा अर्चना किया जाएगा। इसी अवसर पर कुछ ग्रामों में चैती छठ व्रत का भी आयोजन किया गया है जिसमें खास करके चंदा ग्राम में इस चैती छठ पर्व का विशेष आयोजन किया गया है । साधक के रूप में पंचायत समिति सदस्य संजू देवी की माता बबीता देवी और रूबी देवी को देखा गया तथा इन लोगों के साथ में शिरकत करते हुए, सुमन रानी सिंह, ग्राम प्रधान आर्यावती सिंह, पंचायत समिति सदस्य संजू देवी वह उसकी गौतमी नेहा सिंह, ग्राम प्रधान आर्यावती सिंह की पुत्रवधू नेहा सिंह, डोलीदेवी, ग्राम स्वास्थ्य समिति की अध्यक्षता मानती देवी, रिंकू देवी, बीना देवी, मो० शांति देवी, संध्या कुमारी, आदि को महिलाओं को हस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य देते देखा गया। इसमें सभी महिलाओं को बड़े ही शौक और श्रद्धा के साथ में सहयोग करते वह आते जाते देखा गया इस दौरान ठाकुर कांति थाना के पुलिस वालों को भी गस्ती करते देखा गया। कल अगले सुबह सोमवार को उदयाचल सूर्य को आगे अर्पित करते हुए छठ पर्व का समाप्ति हो जाएगी।इस पर्व में सहयोग करता के रूप में चंदा ग्राम के पर्याप्त पुरुष वर्ग को देखा गया।
COMMENTS