डीएम ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने के दिये सख्त निर्देश न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी: 31 अक्टूबर 2025 बाराबं...
डीएम ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने के दिये सख्त निर्देश
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
बाराबंकी: 31 अक्टूबर 2025
बाराबंकी डीएम शशांक त्रिपाठी का निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने प्रातः 10:20 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न अनुभागों(कार्यालयों) की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया जिसमें 40 कार्मिक अनुपस्थित मिले। जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण जारी करने का आदेश दिया है।
इन विभागों में कार्मिक रहे अनुपस्थित
डीएम शशांक त्रिपाठी के निरीक्षण में संयुक्त कार्यालय से 20 कार्मिक, सदर नजारत कार्यालय से 09 कार्मिक,खाद्य एवम औषधि प्रशाधन कार्यालय के 01, न्यायालय उप संचालक चकबंदी के 01, कार्यालय बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी के 09 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इससे पूर्व भी जिलाधिकारी ने 04 बार निरीक्षण किया था और सभी कार्मिकों को ससमय कार्यालय आने की चेतावनी दी थी उसके बाद भी कई कार्मिकों में सुधार न आने पर आज वेतन काटने व स्पष्टीकरण जारी करने की कार्यवाही की गई।

COMMENTS