डॉ o दिलीप कुमार झा पत्रकार गोड्डा,झारखंड । दिनांक 26/1/2026 गोड्डा । आज देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य मंत...
डॉ o दिलीप कुमार झा पत्रकार गोड्डा,झारखंड ।
दिनांक 26/1/2026
गोड्डा । आज देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने गांधी मैदान में ध्वज फहराया और जनता को संबोधित किया । गोड्डा उपायुक्त और एसपी ने उनकी आगवानी की । पुलिस जवानों से परेड की सलामी ली साथ ही स्कूली बच्चों ने भी उन्हें सलामी दी । मैया सम्मान योजना को सरकार की उपलब्धि बताई और विकास के कई नई योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी । गोड्डा SDO बैद्यनाथ उरांव , एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ,पुलिस उपाधीक्षक जेपीएन चौधरी ,सहित कई गणमान्य उपस्थित थे ,कार्यक्रम का संचालन अबुल कलाम आजाद ने बखूबी किया ।
नगर थाना गोड्डा में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दिनेश महली ने नगर थाना परिसर में झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली ,,महिला पुलिस थाना गोड्डा में गुलाब किस्पोट्टा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया । वहीं पुलिस निरीक्षक सदर प्रभाग मधुसूदन मोदक ने ध्वज फहराया । जिले के अन्य थानों मुफ्फसिल थाना गोड्डा , पोड़ैयाहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित ने अपने थाना में ध्वज फहराया ,राजेश झा पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने शिव शक्ति भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया । अन्य संस्थानों से भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने की खबर प्राप्त हुई है ।
COMMENTS