रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कान्त,बहराइच, उत्तर प्रदेश 22 फरवरी 2026 न्यूज ऑफ इंडिया ऐजेंसी बहराइच बहराइच-आगामी त्यौहारों होली और रमजान क...
रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कान्त,बहराइच, उत्तर प्रदेश
22 फरवरी 2026
न्यूज ऑफ इंडिया ऐजेंसी बहराइच
बहराइच-आगामी त्यौहारों होली और रमजान को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में थाना नबाबगंज, मटेरा व रूपहड़िहा में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष सहित थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, धर्मगुरु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक है और इन्हें आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था के दायरे में रहकर मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ संदेश अथवा असामाजिक तत्वों की
गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
एसडीएम ने ग्राम प्रधानों एवं धर्मगुरुओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अप्रमाणित सूचनाओं पर ध्यान न दें।
पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सभी थानों के थानाध्यक्ष ने भी सभी से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं।
COMMENTS