मीडिया ओलंपिक-3 का भव्य समापन-खिलाड़ियों ने दिखाया दम, फिटनेस का दिया मजबूत संदेश।

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ, 8 फरवरी 2026। मीडिया ओलंपिक के तीसरे संस्करण का भव्य समापन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्साह और...


न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी)

लखनऊ, 8 फरवरी 2026। मीडिया ओलंपिक के तीसरे संस्करण का भव्य समापन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में उत्साह और ऊर्जा के माहौल में हुआ। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ पदक जीते, बल्कि खेलों के माध्यम से फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का मजबूत संदेश भी दिया। प्रतियोगिता में आशीष प्रजापति ने छह स्वर्ण पदक जीतकर अपनी अलग पहचान बनाई, जबकि सीएस आजाद और राम बालक ने चार-चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

अंतिम दिन आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में मीडिया कर्मियों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फुटबॉल शूटआउट में महिलाओं में प्रिया पाण्डेय और पुरुषों में नावेद शिकोह की टीमों ने खिताब जीता। रस्साकसी में महिलाओं में प्रिया पाण्डेय और पुरुषों में रविंद्र शर्मा की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। शतरंज में सीएस आजाद विजेता बने, जबकि बैडमिंटन महिला एकल में पल्लवी श्रीवास्तव ने पहला स्थान प्राप्त किया।

मीडिया ओलंपिक संघ और ‘द इंडियन व्यू’ मासिक पत्रिका के तत्वावधान में आयोजित इस खेल महाकुंभ के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेताओं को पदक प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन की सराहना की। आयोजन सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जबकि समारोह का संचालन अखंड प्रताप शाही ने किया। कार्यक्रम में इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स उत्तर प्रदेश चैप्टर के चेयरमैन मुकेश बहादुर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार प्रद्युम्न तिवारी, सुरेश बहादुर सिंह, प्रेम कांत तिवारी, बृजेश सिंह, रत्नाकर सिंह, भारत सिंह, शाश्वत तिवारी, अशोक राजपूत, अविनाश शुक्ला, आशुतोष द्विवेदी, जितेश अवस्थी, अनंत मिश्रा, रविंद्र शर्मा, राम प्रकाश राय, पंकज चतुर्वेदी, विद्याशंकर राय, रंजीत कुमार और शोभित श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंतिम दिन की स्पर्धाओं में शतरंज में सीएस आजाद और जयदीप राय के समान चार-चार अंक रहे, लेकिन बेहतर टाईब्रेक स्कोर के आधार पर सीएस आजाद चैंपियन बने और जयदीप राय दूसरे स्थान पर रहे, जबकि देवेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक्स में अंडर-10 बालक 50 मीटर ग्रुप-ए में आदित्य कुमार शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता, कन्हैया लाल दूसरे और शुभ ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे।

अंडर-15 बालक 50 मीटर में ईशान कश्यप, अंडर-15 बालिका 50 मीटर में अभिलाषा और अंडर-20 बालक 400 मीटर में नीलांश गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-20 में 400 मीटर दौड़ में आदर्श यादव दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में आराध्या द्वितीय और प्राची यादव तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष 35 वर्ष से अधिक वर्ग में 200 और 400 मीटर दौड़ में आशीष प्रजापति विजेता बने। पुरुष अंडर-35 वर्ष 200 मीटर में राम बालक और पुरुष 50 वर्ष से अधिक 50 मीटर दौड़ में भारत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।

मीडिया ओलंपिक-3 ने खेल, फिटनेस और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए प्रतिभागियों और दर्शकों के बीच उत्साह और प्रेरणा का संदेश छोड़ दिया।


COMMENTS

https://www.youtube.com/newsofindia

आओ पत्रकार न्यूज़ पढ़ें !

आओ  पत्रकार  न्यूज़  पढ़ें  !
Name

a,4,AJAB GAJAB,82,Andhra Pradesh,1,ASAM,2,BHOPAL,1,BIHAR,169,BLOG,19,chattisgagh,1,CHATTISGARH,13,DELHI,53,ENTERTAINMENT,15,Film,4,GUJRAT,3,HARIYANA,9,HEALTH,11,HIMANCHAL,5,himanchal pradesh,16,jammu & Kashmir,8,JAMMU-KASHMIR,9,JHARKHAND,28,kolkata,12,LIFESTYLE,10,MADHYA PRADESH,239,MAHARASHTRA,12,Maharastra,3,NATIONAL,35,PANJAB,4,POLITCAL NEWS,23,RAJASTHAN,33,SPORT,4,STATE,6,TAMILNADU,3,UTTAR PRADES,21,UTTAR PRADESH,9025,Uttara pradesh,3,uttarakhand,12,Uttarpradesh,3,utter pradesh,810,utterakhand,2,Uttra pradesh,2,uttrakhand,2,v,1,VIDEO,1,West bangal,10,WEST BENGAL,11,WORLD,17,अजब - गजब,1,अजब गजब,6,अजब- गजब,1,अजब-गजब,2,अंतरराष्ट्रीय,6,असम,1,उत्तर प्रदेश,21,उत्तर उत्तर,1,उत्तर दिया,7,उत्तर प्रदेश,6578,उत्तर प्रदेश के,1,उत्तरप्रदेश,1,उत्तराखंड,77,उत्तराखण्ड,1,कविता,10,कहानी,1,कार्य समीक्षा,2,कृषि,1,गुजरात,2,छत्तीसगढ़,7,जम्मू,1,जम्मू कश्मीर,1,झारखंड,15,दिल्ली,3,धर्म,7,नई दिल्ली,3,पंजाब,3,पर्यावरण,1,पश्चिम बंगाल,179,बिहार,367,बेदाग-धब्बे,1,मध्य प्रदेश,62,मध्यप्रदेश,143,महाराष्ट्र,1,मुद्दा,2,मुबंई,1,मुंबई,1,योग,11,राजस्थान,52,राष्ट्रीय,7,वेस्ट बंगाल,6,समाज,13,साहित्य,8,स्पेशल कवरेज,7,हरियाणा,4,हिमाचल प्रदेश,112,हिमांचल प्रदेश,1,
ltr
item
NEWS OF INDIA /न्यूज़ ऑफ़ इंडिया: मीडिया ओलंपिक-3 का भव्य समापन-खिलाड़ियों ने दिखाया दम, फिटनेस का दिया मजबूत संदेश।
मीडिया ओलंपिक-3 का भव्य समापन-खिलाड़ियों ने दिखाया दम, फिटनेस का दिया मजबूत संदेश।
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEgirgVdDuqNCiRSH8Ukhi1k6-0h6lwUoniQgZIh9eN-gs-xKBqgTugXwnSiSRBcDQGu6gkxnRS9ezVHdRPn4pFQgJ3R6CBeXbJgYsfM08e4SR4pQWpctYbHAt7EECfCcK6cQ5XMBNM-LMzBfS3QQzr3XQou85SYutpcpRXIXJl7b5Y0Txq-c0C-8wmVUWc
https://blogger.googleusercontent.com/img/a/AVvXsEgirgVdDuqNCiRSH8Ukhi1k6-0h6lwUoniQgZIh9eN-gs-xKBqgTugXwnSiSRBcDQGu6gkxnRS9ezVHdRPn4pFQgJ3R6CBeXbJgYsfM08e4SR4pQWpctYbHAt7EECfCcK6cQ5XMBNM-LMzBfS3QQzr3XQou85SYutpcpRXIXJl7b5Y0Txq-c0C-8wmVUWc=s72-c
NEWS OF INDIA /न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
https://www.newsofindia.in/2026/02/3_0304189132.html
https://www.newsofindia.in/
https://www.newsofindia.in/
https://www.newsofindia.in/2026/02/3_0304189132.html
true
2730746475408703430
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy