डॉ o दिलीप कुमार झा पत्रकार गोड्डा झारखंड । दिनांक 10/2/2026 गोड्डा ।नगर पंचायत परिषद के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हर उम्मीदवार ...
डॉ o दिलीप कुमार झा पत्रकार गोड्डा झारखंड ।
दिनांक 10/2/2026
गोड्डा ।नगर पंचायत परिषद के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हर उम्मीदवार अपनी अपनी टोली लेकर लोगों से संपर्क करने लगे हैं कुछ सोशल मीडिया भी उनके पीछे पीछे घूम रहे है जैसा कि चुनाव की घोषणा होते ही साफ साफ दिख रही थी । प्रचार का एक हिस्सा बनकर रह गई है यहां की कुछ सोशल मीडिया के लोग जितनी भीड़ उनके समर्थकों की नहीं होती उतनी सोशल मीडिया यू ट्यूबर उनके पीछे पीछे घूम रहे हैं ।
सांसद डॉ ० निशिकांत दुबे के चुनावी दौरा कार्यक्रम की घोषणा के बाद भाजपा समर्थित अध्यक्ष प्रत्याशी अनिल साह भी अपने समर्थक भाजपाइयों के साथ घूमते नजर आए और आज वकालत खाना में अधिवक्ताओं से मिलकर अपना समर्थन जुटा रहे थे ।इस नगर पंचायत परिषद के चुनाव में अगर इतिहास देखें तो भाजपाइयों के समर्थित उम्मीदवार ही जीतते आए थे ।लेकिन जबसे जातिवाद की राजनीति दलगत चुनाव पर हावी हुई भाजपा के वोट बिखरते रहे और जातिवाद की जीत हुई और सवर्ण मतों का बिखरना भी सबसे बड़ा कारण रहा ।इस बार सीट आरक्षित होने की वजह से सवर्ण या ब्राह्मण मतदाता के अपने कोई उम्मीदवार नहीं हैं तो उनका झुकाव भाजपा प्रत्याशी की ओर हो सकता है बाजार में जायसवाल सेठ साहूकार मारवाड़ी बनिया आदि का भी भाजपा प्रत्याशी को मिल सकता है ।ऊपर से सांसद का पक्ष में प्रचार करना भी जीत की राह को प्रशस्त करता है ।आज प्रचार टीम में लक्ष्मी चक्रवर्ती अध्यक्ष भाजपा गोड्डा ,राजीव मेहता पूर्व भाजपा अध्यक्ष ,कृष्ण कन्हैया महासचिव ,जय किशोर सिंह ,रितंभरा एडवोकेट ,परमानंद गुप्ता ,अनिल साह प्रत्याशी अध्यक्ष पद सभी अधिवक्ताओं से मिलकर चुनाव प्रचार करते नजर आए ।
COMMENTS