न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी: 02 फरवरी,2026 घटना बाराबंकी के थाना क्षेत्र दरियाबाद के गांव बक्सूपुर मजरे मीननगर की है। रविवार की रात कर...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
बाराबंकी: 02 फरवरी,2026
घटना बाराबंकी के थाना क्षेत्र दरियाबाद के गांव बक्सूपुर मजरे मीननगर की है।
रविवार की रात करीब 11:30 बजे से फूस से बनी झोपड़ी में आग लग गई जिसमें 40 वर्षीय बलराम पुत्र स्वामीदीन की आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक नशे का आदी था और घर के सामने बनी फूस की झोपड़ी के अन्दर ही लेटा हुआ था बताया जा रहा है कि मृतक बलराम बीड़ी भी पीता था उसने बीड़ी पी और अंदर ही फेंक दी और सो गया उसी में सूखा ईंधन सहित रखा था और आग लग गई अचानक लगी आग की लपटें इतनी भंयकर थी कि उसी के अंदर फंस जाने के कारण बलराम की जिंदा जल कर पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए बड़ी मशक्कत की और आग पर काबू पाया जब आग बुझी तब तक मौके पर ही मृतक की जलकर मौत हो चुकी थी।मृतक के तीन बच्चे थे परिवार बेसहारा हो गया सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
मृतक मजदूरी का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना से पूरा गांव आहत है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी की और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।


COMMENTS