न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी: 28 मार्च,2026 उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र अयोध्या राजकुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को पुलिस थानों म...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
बाराबंकी: 28 मार्च,2026
उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र अयोध्या राजकुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को पुलिस थानों में लंबे समय से बंद या जब्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय पर शांतिपूर्ण एंव पारदर्शी ढ़ग से सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला, सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक बलवन्त सिंह यादव की देख-रेख मे 12 बजे शुरु हुई।
नीलामी मे भाग लेने हेतु सुबह 10 से 11ः30 बजे के मध्य बोलीदाताओ ने निर्धारित प्रारुप पर अपनी फोटो, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र के साथ एक निश्चित राशि 10 हजार रुपये सुरक्षा के तौर पर जमा कर टोकन प्राप्त किया। जिसके बाद दोपहर 12 बजे जनपद के बड्डुपुर, मसौली, बदोसराय, कोतवाली, कुर्सी, लोनीकटरा, उमरा कुर्सी थानो मे बंद लगभग 40 वाहनो मोटर कैब, थ्री व्हीलर पैसेंजर, मैक्सी कैब, बस, प्राइवेट सर्विस व्हीकल, गुड्स कैरियर की नीलामी प्रक्रिया शुरु हुई। प्रक्रिया मे उच्चतम बोली लगाने वाले बोलीदाताओ के नाम वाहन को आवंटित किया गया। नीलामी प्रक्रिया मे समस्त 40 वाहनो की ब्रिकी से परिवहन विभाग को कुल 11 लाख 50 हजार रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।
इस दौरान निर्धारित 60 हजार कीमत वाले एक वाहन पर बोलीदाताओ ने सबसे उच्चतम 1 लाख 41 हजार रुपये पर फाइनल कर वाहन को अपने नाम आंवटित करवाया। इस दौरान प्रधान सहायक श्यामल गागुली, प्रधान सहायक रामकिशोर मौर्या, वरिष्ठ सहायक अमन वर्मा, कनिष्ठ सहायक अनिकेत सिंह मौजूद रहे।


COMMENTS