आइसक्रीम के पैसे मांगने पर हत्यारे ने दिनदहाड़े युवक का सिर धड़ से कर दिया अलग: गिरफ्तार

  न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी: 28 मार्च,2026 बाराबंकी के थाना टिकैतनगर क्षेत्र में शनिवार को दिन दहाड़े एक युवक की  गला काटकर हत्या कर ...

 



न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)

बाराबंकी: 28 मार्च,2026


बाराबंकी के थाना टिकैतनगर क्षेत्र में शनिवार को दिन दहाड़े एक युवक की  गला काटकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने पहले सिर को धड़ से अलग किया। फिर सिर लेकर वह अपने घर चला गया। घर में चूल्हा जलाया और सिर को जलाने के लिए उस पर रख दिया। दबिश देने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने यह देखा तो दंग रह गए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके सिर को कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर धड़ भी बरामद किया। घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के परसवाल गांव के पास दोपहर करीब 12 बजे की है। 

मिली जानकारी के मुताबिक टिकैतनगर थाना क्षेत्र के पारा बेहटा गांव का रहने वाला 21 वर्षीय मृतक बबलू  चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह आइसक्रीम बेचने का काम करता था। घर में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। अभी 3 दिन पहले ही उसने बर्फ बेचने का काम शुरू किया था। शनिवार को बबलू रोज की तरह बर्फ बेचने निकला था।

परसवाल गांव के पास  50 वर्षीय शंकर यादव से उसका झगड़ा हो गया। मामूली कहासुनी में शंकर इस कदर आगबबूला हुआ कि वह दौड़कर घर के अंदर गया और बांका ले आया। इसके बाद शंकर ने बांका से बबलू पर हमला कर दिया और सरेआम उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी।

आसपास के लोग बचाने की हिम्मत नहीं कर सके:-

हत्या करने के बाद शंकर भागने के बजाय बबलू का कटा हुआ सिर उठाकर अपने घर चला गया। आसपास के लोगों की हिम्मत नहीं हुई कि उसे रोक सकें। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस टीम शंकर के घर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया। शंकर घर अंदर आराम से चूल्हा जलाकर उसमें सिर रखकर उसे जलाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने तुरंत शंकर को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से सिर और फरसा भी बरामद किया।

गांव के लोगों ने बताया कि शंकर सनकी किस्म का आदमी था। गांव में किसी से ज्यादा बात नहीं होती थी। गांव के बाहर एक झोपड़ी बनाकर अकेले रहता था। घर वाले भी इससे मतलब नहीं रखते थे। गांव में अगर कोई कुछ बात करता तो वह हमेशा लड़ने के लिए तैयार रहता था।

क्या बताया मृतक के पिता ने:-

मृतक के पिता प्रनवासी राजभर ने बताया कि हमारा बच्चा दो दिन से बर्फ बेच रहा था और यहां परसावल में चला आया बर्फ बेचने। एक शंकर यादव नाम का आदमी है। उसने बर्फ मांगी तो हमारा बच्चा रोड के किनारे पर रुक गया। उसने शंकर को बर्फ दी उसके बाद रुपये मांगा। शंकर बोला रुक अभी देता हूं पैसा। दौड़कर अपनी झोपड़ी में गया और बांका निकाल लाया।

हमारा लड़का साइकिल पर खड़ा हुआ था, एक पैर नीचे, एक ऊपर था। उसने बांके से ऐसे मारा कि सिर अलग और धड़ अलग पड़ा था। हमारा पहले से कोई विवाद नहीं था। हमारा घर बहुत दूर पर है। पिता ने बताया कि इस बार पहली बार बर्फ बेच रहा था। पहले सूरत में काम कर रहा था। पैसा नहीं था और कोई मजदूरी भी नहीं मिल रही थी। तो उसने पूछा कि पापा हम क्या करें? तो हमने ही कहा था कि दो-चार पैसा कमा लो बर्फ बेच लो, बाकी ज्यादा दूर नहीं जाना। लेकिन यह परसावल आ गया बर्फ बेचने। परसावल हमारे गांव से करीब 12-13 किमी दूर होगा। गांव के प्रधान कैलाश ने हमे मामले की जानकारी दी है। जब हम आए तो मेरा बेटा साइकिल के नीचे दबा पड़ा था और उसका सिर नहीं था। 

हत्यारा सिर काट के लेके गया अपने घर में रख दिया और लकड़ी के आग पर उसको भूज दिया, जिससे पहचान में आए।

मृतक के पिता ने पुलिस से कहा कि ऐसी कार्रवाई हो कि हमारे बच्चे से ज्यादा हत्यारे को सजा मिले। हमारे चार बेटे थे, यही बस काम करता था बाकी कोई कमाने वाला नहीं है। खेतीबाड़ी नहीं है यही घर का खर्चा चलाता था। बेटे के भी दो बच्चे हैं। एक 2 साल की बेटी और एक साल भर का बच्चा।

मृतक बबलू की मौत के बाद से उसके दो मासूम बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सनक और आपसी झगड़े का लग रहा है। इतनी क्रूरता के पीछे की असली वजह जानने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।



COMMENTS

https://www.youtube.com/newsofindia

आओ पत्रकार न्यूज़ पढ़ें !

आओ  पत्रकार  न्यूज़  पढ़ें  !
Name

a,4,AJAB GAJAB,82,Andhra Pradesh,1,ASAM,2,BHOPAL,1,BIHAR,169,BLOG,19,chattisgagh,1,CHATTISGARH,13,DELHI,53,ENTERTAINMENT,15,Film,4,GUJRAT,3,HARIYANA,9,HEALTH,11,HIMANCHAL,5,himanchal pradesh,16,jammu & Kashmir,8,JAMMU-KASHMIR,9,JHARKHAND,28,kolkata,12,LIFESTYLE,10,MADHYA PRADESH,239,MAHARASHTRA,12,Maharastra,3,NATIONAL,35,PANJAB,4,POLITCAL NEWS,23,RAJASTHAN,33,SPORT,4,STATE,6,TAMILNADU,3,UTTAR PRADES,21,UTTAR PRADESH,9034,Uttara pradesh,3,uttarakhand,12,Uttarpradesh,3,utter pradesh,810,utterakhand,2,Uttra pradesh,2,uttrakhand,2,v,1,VIDEO,1,West bangal,10,WEST BENGAL,11,WORLD,17,अजब - गजब,1,अजब गजब,6,अजब- गजब,1,अजब-गजब,2,अंतरराष्ट्रीय,6,असम,1,उत्तर प्रदेश,21,उत्तर उत्तर,1,उत्तर दिया,7,उत्तर प्रदेश,6578,उत्तर प्रदेश के,1,उत्तरप्रदेश,1,उत्तराखंड,77,उत्तराखण्ड,1,कविता,10,कहानी,1,कार्य समीक्षा,2,कृषि,1,गुजरात,2,छत्तीसगढ़,7,जम्मू,1,जम्मू कश्मीर,1,झारखंड,15,दिल्ली,3,धर्म,7,नई दिल्ली,3,पंजाब,3,पर्यावरण,1,पश्चिम बंगाल,179,बिहार,367,बेदाग-धब्बे,1,मध्य प्रदेश,62,मध्यप्रदेश,143,महाराष्ट्र,1,मुद्दा,2,मुबंई,1,मुंबई,1,योग,11,राजस्थान,52,राष्ट्रीय,7,वेस्ट बंगाल,6,समाज,13,साहित्य,8,स्पेशल कवरेज,7,हरियाणा,4,हिमाचल प्रदेश,112,हिमांचल प्रदेश,1,
ltr
item
NEWS OF INDIA /न्यूज़ ऑफ़ इंडिया: आइसक्रीम के पैसे मांगने पर हत्यारे ने दिनदहाड़े युवक का सिर धड़ से कर दिया अलग: गिरफ्तार
आइसक्रीम के पैसे मांगने पर हत्यारे ने दिनदहाड़े युवक का सिर धड़ से कर दिया अलग: गिरफ्तार
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjoyG3saN2feiRgQlQhPUp_TdLix3Ha4RMsyBQWJI3wXKGXsTkHlwtx6AywuP-wKpTopH76ipdEcCPmzNqjEKwSgOmN3OgfRcZqo9CCaX49UC_DM6RJpyJunXslXLBHvcsJTllwFxkI3zNggGgt3JwLzJXqzDSnsGooJN_l9V1Yu0TE3l7-T0hF46K1ZUU/w640-h494/IMG_20260328_202406.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjoyG3saN2feiRgQlQhPUp_TdLix3Ha4RMsyBQWJI3wXKGXsTkHlwtx6AywuP-wKpTopH76ipdEcCPmzNqjEKwSgOmN3OgfRcZqo9CCaX49UC_DM6RJpyJunXslXLBHvcsJTllwFxkI3zNggGgt3JwLzJXqzDSnsGooJN_l9V1Yu0TE3l7-T0hF46K1ZUU/s72-w640-c-h494/IMG_20260328_202406.jpg
NEWS OF INDIA /न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
https://www.newsofindia.in/2026/03/blog-post_42.html
https://www.newsofindia.in/
https://www.newsofindia.in/
https://www.newsofindia.in/2026/03/blog-post_42.html
true
2730746475408703430
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy