न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) दरियाबाद बाराबंकी लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की प्रत्याशी एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रीमती कांति सिंह प...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
दरियाबाद बाराबंकी
लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की प्रत्याशी एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रीमती कांति सिंह पटेल का आज गुरुवार को दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र हड़ाहा स्टे्ट आगमन पर पूर्व मंत्री स्व० राजा राजीव कुमार सिंह के निवास स्थान हड़ाहा आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों द्वारा उनका गर्म जोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजा रितेश कुमार सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके प्रति समर्थन और शुभकामनाएं व्यक्त की।कार्यक्रम के दौरान राजा रितेश सिंह 'रिंकू भैया' ने श्रीमती कांति सिंह पटेल को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर विशेष रूप से सम्मान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके नेतृत्व और जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर अनिल सिंह, जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आनंद कौशल, डीडीसी चक्खन यादव, अखिलेश वर्मा, सोनू यादव,बच्चा सिंह, इंद्रेश बहादुर सिंह, इंद्रजीत सिंह, आदेश जैन, रवि सिंह, शैलू सिंह आदि उपस्थित रहे।


COMMENTS