*रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता, कासगंज* कासगंज: भाजपा की नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को युवा व्यापार मंडल द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित...
*रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता, कासगंज*
कासगंज: भाजपा की नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को युवा व्यापार मंडल द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के जिला चेयरमेन जितेंद्र वार्ष्णेय के प्रतिष्ठान पर युवा व्यापार मंडल ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमे भाजपा के नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता, नगर महामंत्री डा. मनोज शर्मा एवं अमित गुप्ता बाबा के साथ साथ जिला महामंत्री नीरज शर्मा का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष किशोर अग्रवाल एवं जिला महामंत्री अश्वनी चतुर्वेदी ने भाजपा नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता को धन्यवाद देते हुए कहा कि नगर कमेटी में युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को स्थान देने से व्यापारियों की आवाज को और अधिक शक्ति प्राप्त होगी, ऐसे योग्य व्यक्तियों का चयन करने के लिए नगर अध्यक्ष बधाई के पात्र हैं। उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल माहेश्वरी ने कहा कि वर्तमान में जहाँ चारो तरफ व्यापारी वर्ग के लिए हालत बेहद कठिन बने हुए हैं ऐसे में सबको मिल कर व्यापारी वर्ग की आवाज को उचित मंच पर रखना ही होगा। जिला चेयरमेन जितेन्द्र वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की युवा व्यापार मंडल अवश्य ही नगर हित के कार्यों में और अधिक तेजी लाएगा और समाज के हर वर्ग के अच्छे युवा व्यापारी को संगठन से जोड़ने का कार्य जारी रखेगा।
सम्मान समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री नीरज शर्मा, युवा व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अशोक गौड, पुनीत कुमार, वीरेंद्र वार्ष्णेय आदि लोग प्रमुखता से मौजूद रहे।
COMMENTS