कमलेंद्र सिंह रायबरेली एक बार पुनः उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अखिल भारतीय उद्योग व्य...
कमलेंद्र सिंह
रायबरेली एक बार पुनः उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम प्रशासन राम अभिलाष से मुलाकात कर निवेदन किया कि कैपर गंज , सर्राफा बाजार, सब्जी मंडी, किराना मार्केट, के क्षेत्र का मुआयना करके देख लिया जाए की कंटेंटमेंट क्षेत्र को यदि 200 मीटर से ज्यादा कवर किया गया है तो उसे कम किया जाए साथ ही साथ बकरीद और रक्षाबंधन के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए व्यापारियों को कुछ राहत प्रदान की जाए जिससे उनके व्यापार और आर्थिक नुकसान से व्यापारी बच सके एडीएम प्रशासन ने एसडीएम सदर शालिनी प्रभाकर को व्यापारियों की मांग को ध्यान में रखते हुए मौका मुआयना देखकर समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष चंद्रकांत गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह तनेजा नगर अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता नगर महामंत्री पवन गुप्ता जिला युवा अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा महामंत्री दिग्विजय सिंह नगर युवा अध्यक्ष रंजीत सिंह बग्गा नगर युवा महामंत्री अतुल अवस्थी जिला उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता संरक्षक महेंद्र अग्रवाल उपस्थित रहे
COMMENTS