भैरु सिंह राठौड़ भीलवाड़ा, राजस्थान। भ्रष्टाचारमुक्त भारत व राष्ट्रहित में सामाजिक कार्य को समर्पित संस्था पीडब्ल्यूएस अब कोरोना संकट काल म...
भैरु सिंह राठौड़
भीलवाड़ा, राजस्थान।
भ्रष्टाचारमुक्त भारत व राष्ट्रहित में सामाजिक कार्य को समर्पित संस्था पीडब्ल्यूएस अब कोरोना संकट काल में भय, भूख, भ्रष्टाचार से पीड़ितों का मसीहा बनकर उभरा है। जानकारी के अनुसार एनजीओ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी (पीडब्ल्यूएस परिवार) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सफल संघर्ष व पीडब्ल्यूएस भोजन वितरण के सफलता से उत्साहित होकर कोरोना संकट काल में पूरे उत्तर प्रदेश के निर्धन व बेसहारा लोगों को निःशुल्क विधिक सेवा उपलब्ध कराने के साथ लगभग 7500 जरूरतमंद परिवारों को राशन जबकि गरीबों, गायों, बंदरों आदि लगभग 55000 भूखों तक भोजन उपलब्ध कराया है। पीडब्ल्यूएस परिवार अब भय, भूख, भ्रष्टाचार से पीड़ितों का मसीहा बनकर उभर चुका है। उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के जरूरतमंद नागरिक भी अपनी समस्याओं के सम्बंध में इस संस्था के हेल्पलाइन नम्बर 7007020921 व 9450505025 पर फोन करके अपनी समस्या का त्वरित उचित व विधिक निराकरण प्राप्त करते हैं। अपनी सफलता से उत्साहित संस्था पीडब्ल्यूएस ने पांच के बजाय अब छः दिवसीय साप्ताहिक कार्य शुरू कर दिया है जिसके लिए इसका कार्यालय सोमवार से शनिवार तक प्रत्येक दिन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुला रहता है। बता दें कि यह संस्था बिना किसी सरकारी आर्थिक सहायता के मात्र अपने देव दुर्लभ स्वयंसेवकों के आपसी सहयोग से समाजहित व राष्ट्रहित में कार्य कर रही है। यह संस्था अब अपने एक नए संकल्प देवालय से सामाजिक व शिक्षालय से राष्ट्रीय वैचारिक क्रांति के कार्य योजना पर भी कार्य कर रही है।
COMMENTS