सुशील सिंह रायबरेली। जिला कारागार की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। जेल में निरूद्ध दो बन्दी जेल से फरार हो गये हैं। कारगार की सुरक्...
सुशील सिंह
रायबरेली। जिला कारागार की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। जेल में निरूद्ध दो बन्दी जेल से फरार हो गये हैं। कारगार की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला संज्ञान में आया है।
जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार निवासी सलोन व शारदा प्रसाद निवासी शिवगढ़ जिला कारागार में एक मामले में निरूद्ध किये गये थे। दोनों बीती रात फरार हो गये। मामले की जानकारी होने पर अधिकारियों के हांथ पांव फूल गये। मामला चर्चा में आने पर डीआईजी संजीव त्रिपाठी जिला जेल पहंुचे गये। सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्यवाही चल रही है।
COMMENTS