रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन कोंच-मिट्टी खनन माफिया ने फिर किया अवैध मिट्टी खनन। सरकारी जगहों पर खूब गरजी जेसीबी और हजारों ट...
रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन
कोंच-मिट्टी खनन माफिया ने फिर किया अवैध मिट्टी खनन। सरकारी जगहों पर खूब गरजी जेसीबी और हजारों ट्राली मिट्टी की गई इधर से उधर। खनन माफियाओं ने भदेवरा तालाब के साथ अन्य ग्रामों व नगर की सरकारी जगह को नहीं बख्शा। मीडिया द्वारा खबर चलाने के बाद महज एक दिन नहीं चली जेसीबी फिर इसके बाद वही हाल। स्थानीय प्रशासन नहीं ले रहा इस प्रकरण को गम्भीरता से, जिस कारण आज लिखित शिकायत रजिस्टर्ड पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार, कमिश्नर झांसी मंडल झांसी, जिलाधिकारी जालौन डॉ. मन्नान अख्तर, अपर जिलाधिकारी जालौन को भेजी जाएगी शिकायतऔर खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही के साथ साथ रिकवरी करवाये जाने को भी कहा जायेगा।
रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन
COMMENTS