न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी: 08 जुलाई,2026 बाराबंकी के राजकीय इण्टर कालेज (ऑडीटोरियम) में बुधवार को मुख्य अतिथि सतीश चन्द्र शर्मा , ...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
बाराबंकी: 08 जुलाई,2026
बाराबंकी के राजकीय इण्टर कालेज (ऑडीटोरियम) में बुधवार को मुख्य अतिथि सतीश चन्द्र शर्मा , राज्यमंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
आयोजित कार्यक्रम में 254 वैवाहिक जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष,श्रीमती राजरानी रावत,सदस्य विधान परिषद अंगद सिंह , दिनेश रावत विधायक हैदरगढ़़, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा ,पूर्व सदस्य विधान परिषद,हरगोविन्द सिंह सम्बन्धित अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत,
मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन , जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ0 नीलम सिंह श्रीमती अभिलाषा त्रिपाठी जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, विभिन्न विभागों के कर्मचारीगण व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राज्यमंत्री , जिला पंचायत अध्यक्ष , विधायक द्वारा नवविवाहित युगलों को आशीर्वाद दिया गया तथा प्रमाण पत्र वितरित किये गये।
राज्यमंत्री द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में योजना का संचालन किया जा रहा है इस योजना के कारण जिनकी गरीबी के कारण शादी नहीं हो पा रही थी ऐसी अब कोई भी वयस्क बेटी धनाभाव के कारण अविवाहित नहीं रहेगी, क्योंकि सरकार अब वंचित बेटियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में करा कर पुनीत कार्य कर रही है। वर्तमान में उ0प्र0 के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा योजना का बजट 51 हजार रूपये से बढ़ाकर एक लाख रूपये करने के लिए जनपद तथा प्रदेश उनका आभारी है।

COMMENTS