रिपोर्टर संतोष सिंह महराजगंज रायबरेली।दबंगई के बल पर चारागाह की सुरक्षित जमीन पर लॉक डाउन का लाभ उठाते हुए भूमाफियो ने अवैध कब्ज...
रिपोर्टर संतोष सिंह
महराजगंज रायबरेली।दबंगई के बल पर चारागाह की सुरक्षित जमीन पर लॉक डाउन का लाभ उठाते हुए भूमाफियो ने अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कराया गया था। इस मामले को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने अवैध निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। जिसको लेकर उच्चाधिकारियों ने मामले को सख्ती से संज्ञान में लिया और राजस्व टीम को मौके की जांच कराने के निर्देश दिए।मौके पर पहुँची तहसील व चकबंदी टीम ने सुरछित चारागाह की जमीन की पैमाइस कर अवैध तरीके से कराये गए अवैध पक्के निर्माण को तत्काल हटाने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। बताते चले कि पूरे सिंघई मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में चारागाह की जमीन पर चल रहे अवैध निर्माण को ग्रामीणों के कई बार मना करने के बावजूद भी करीब आधा दर्जन से अधिक लोग जबरन चारागाह की गाटा संख्या 5308 पर दो दिन के लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए पक्का निर्माण कर कब्जा कर लिया। जिसको लेकर गांव के दर्जनो ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार मौके पर पहुचे राजस्व व चकबंदी टीम के लेखपाल नागेंद्र सिंह,कानूनगो अशोक कुमार व तहसील लेखपाल बिपिन मौर्या ने चारागाह की सुरछित पड़ी जमीन की मैमाइस कर किये गए अवैध निर्माण को हटवाने के सख्त निर्देश दिए है।और कहा कि जल्द ही निर्माण नही हटाया गया तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इस संबंध में राजस्व टीम ने कहा है कि ग्राम समाज, चारागाह के अलावा अन्य सुरक्षित भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा करने वालो के खिलाफ जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।
COMMENTS