*मोहम्मद सलीमुद्दीन* . *पत्रकार न्यूज,कोलकाता* कोलकाता: पत्रकार न्यूज, कांग्रेस की बंगाल इकाई के अध्यक्ष सोमेन मित्रा की हालत गं...
*मोहम्मद सलीमुद्दीन* .
*पत्रकार न्यूज,कोलकाता*
कोलकाता: पत्रकार न्यूज, कांग्रेस की बंगाल इकाई के अध्यक्ष सोमेन मित्रा की हालत गंभीर हैं। उन्हें 21 जुलाई से बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उन्हें फिलहाल 48 घंटे तक निगरानी में रखा गया है। राजनीतिक हलकों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की शारीरिक स्थिति बिगड़ने की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता चिंतित हैं। हृदय गति भी कम हो गई। उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी काफी कम है।
अभी भी बुखार है। बुखार और सांस की तकलीफ के साथ अस्पताल में भर्ती होने के तुरंत बाद उनकी कोरोना जांच की गई थी। हालांकि प्रारंभिक रिपोर्ट निगेटिव आई थी। परंतु, उन्हें अभी भी बुखार और सांस की तकलीफ है। इसलिए कोरोना का फिर से परीक्षण किया जा सकता है। उनकी देखभाल नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रीति सेनगुप्ता और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एसके विश्वास और डॉक्टर अरिंदम मैत्रा द्वारा की जा रही है। दिग्गज नेता फिलहाल आइसीयू में हैं।
COMMENTS