* *रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता, कासगंज* कासगंज: भारतीय जनता पार्टी के शुक्रवार की शाम पूरे प्रदेश के छह क्षेत्रीय अध्यक्ष की सूची जारी की है इसमे...
*
*रिपोर्ट- सौरभ गुप्ता, कासगंज*
कासगंज: भारतीय जनता पार्टी के शुक्रवार की शाम पूरे प्रदेश के छह क्षेत्रीय अध्यक्ष की सूची जारी की है इसमें ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी पुनः नामित किए गए हैं। खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने ब्रज प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया है।
देर शाम सूची जारी होने के बाद से ही रजनीकांत माहेश्वरी को बधाई देने वालो का तांता लगा रहा इसी श्रृंखला में भाजपा कासगंज ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिला महामंत्री नीरज शर्मा, नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने रजनीकांत माहेश्वरी के आवास पर पहुंचकर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही जिला मंत्री के पी सिंह, नवल कुलश्रेष्ठ, तारीक सिद्दीकी, संजय पुंढीर, शांतनु चौधरी, मनोज गुप्ता, राजीव माहेश्वरी , अजीत सिंह चौहान, राम प्रताप सिंह, मनोज शर्मा, अभिषेक पुंडीर, राकेश माहेश्वरी, सौरभ माहेश्वरी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटका व माला पहनाकर कर क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
COMMENTS