रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कान्त,बहराइच, उत्तर प्रदेश 7 अक्टूबर 2025 न्यूज ऑफ इंडिया एजेंसी बहराइच बहराइच- रूपईडीहा कस्बे के नई बस्ती नि...
रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कान्त,बहराइच, उत्तर प्रदेश
7 अक्टूबर 2025
न्यूज ऑफ इंडिया एजेंसी बहराइच
बहराइच- रूपईडीहा कस्बे के नई बस्ती निवासी आयुष वर्मा पुत्र संतोष कुमार वर्मा ने अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत वर्ष 2022-23 का राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र हॉल में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुष्पित किया गया।आयुष वर्मा ने एनएसएस के स्वयंसेवक के रूप में पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल इंडिया, कैशलेस इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान जैसे कई राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अलावा “से माउंटेन टू हिमालय” जैसे अभियानों में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने पर उनके परिवार व नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों का कहना है कि आयुष वर्मा ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे रुपईडीहा क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
COMMENTS