न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी: 29 मार्च,2026 बाराबंकी के कस्बा देवा के लालापुर मोहल्ला में शादी समारोह का खाना लोगों को भारी पड़ गया ल...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
बाराबंकी: 29 मार्च,2026
बाराबंकी के कस्बा देवा के लालापुर मोहल्ला में शादी समारोह का खाना लोगों को भारी पड़ गया लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गये।
जानकारी के मुताबिक भोजन के बाद कुल 40 लोग बीमार हुए लोगों में उल्टी-दस्त और पेट दर्द से अफरा-तफरी मच गई जिसमें बाराती भी प्रभावित हुए।
सीएमओ डॉ. आदेश कुमार के अनुसार अभी तक 32 मामलों की पुष्टि हुई है सभी मरीज फिलहाल खतरे से बाहर। कुछ मरीज जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं बाकी अन्य का इलाज सीएचसी देवा व निजी अस्पतालों में जारी है।
सीएमओ ने बताया कि भोजन में मछली, मीट, पुलाव और शाही टुकड़ा में गड़बड़ी की आशंका है नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी संगम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच जारी है।



COMMENTS