डॉo दिलीप कुमार झा पत्रकार झारखंड। दिनांक 29/3/2026 गोड्डा / डुमरिया । 29 मार्च 2026 को शुभ लग्न घड़ी के हिसाब से मुहूर्त अच्...
डॉo दिलीप कुमार झा पत्रकार झारखंड।
दिनांक 29/3/2026
गोड्डा / डुमरिया । 29 मार्च 2026 को शुभ लग्न घड़ी के हिसाब से मुहूर्त अच्छा था इसकी वजह से प्रायः हर ब्राह्मण के घर में बटुक ब्राह्मणों का उपनयन संस्कार भी होना आवश्यक था जो अपनी सनातन परंपरा का एक रीती रिवाज है । गर्भाधान से लेकर मृत्यु तक और अग्नि संस्कार और उसके श्राद्ध कर्म से आत्मा को इस लोक से उस लोक की अनंत यात्रा के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ते और अंत में पिंडदान की परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है ये सनातनी व्यवस्सथा है । सनातनी षोडश संस्कार से अपने चरित्र और धर्म की रक्षा करते है और अपनी परंपराओं का निर्वाह करते हैं ये उनमें से एक उपनयन संस्कार है । आर्थिक संकट से जूझ रहे ब्राह्मण समाज को मदद करने के लिए एक संस्था विद्यापति सांस्कृतिक परिषद आगे आई है जो प्रति वर्ष सैकड़ों बटुक ब्राह्मणों का सामूहिक उपनयन संस्कार कराती है । जो समाज में आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं ये संस्था उनका उपनयन कराती है । इस वर्ष भी 30 बटुक ब्राह्मणों का उपनयन इस संस्था द्वारा कराया गया ।सहयोग करने समाज के कुछ प्रतिष्ठित व्यक्ति आगे आकर तन मन धन तीनों से सहयोग करते हैं । कल मेरे स्याल गोपाल झा डुमरिया पुत्र नित्यानंद झा का भी उपनयन संस्कार हुआ जो एक बड़े उत्सव के रूप में मनाया गया ।सारे सगे संबंधियों का हर्षोल्लास के साथ गुरुजनों के आशीर्वाद मिले वाराणसी से गुरु श्री कृष्ण त्यागी जी महराज बनारस वाले जो आजीवन ब्रह्मचर्य रहे हैं भी बच्चों को आशीष देने समय पर उपस्थित हुए । बाबा पंडित बालकृष्ण झा ,सुशील कुमार झा अध्यक्ष बार एसोसिएशन गोड्डा ,पत्रकार डॉo दिलीप कुमार झा गोड्डा बहन रेणु भार्गव ,वीणा ,आदि उपस्थित मा बहन पीसी आदि अन्य जनों ने बरुआ को जीवन पथ के कर्म भूमि पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया और धर्म और सनातनी परंपराओं को आगे अगलीबपीढी तक पहुंचाने की शिक्षा दी ।
COMMENTS