न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी/दरियाबाद, 1 नवंबर 2026 पीस हॉस्पिटल, लखनऊ की ओर से रविवार को बाराबंकी जनपद के कस्बा दरियाबाद स्थित सैय्...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
बाराबंकी/दरियाबाद, 1 नवंबर 2026
पीस हॉस्पिटल, लखनऊ की ओर से रविवार को बाराबंकी जनपद के कस्बा दरियाबाद स्थित सैय्यद अतहर अली मार्केट, स्टेशन रोड, चीनी मस्जिद के निकट दूसरी बार निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान निःशुल्क ओपीडी में करीब 350 मरीजों के पर्चे बनाए गए, जबकि डॉ. मिनहाज अहमद एवं डॉ. कुमार दीपक ने लगभग 300 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।
शिविर के आयोजक मोहम्मद शाकिब ने बताया कि पीस हॉस्पिटल का मुख्य अस्पताल मुंशी पुलिया, लखनऊ में स्थित है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से दरियाबाद में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से लोगों की प्रारंभिक जांच कर उन्हें बेहतर उपचार और उचित खर्च पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर हारिस, अरहम खलील, मौलाना फैज़ान, अब्दुल गफ्फार तथा मौलाना सिराज एस.बी. सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

COMMENTS