रिपोर्टर कमलेंद्र सिंह अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्...
रिपोर्टर कमलेंद्र सिंह
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, जिला प्रभारी संदीप जैन एवं जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता के साथ जिले के प्रमुख उद्योगपति सुशील गुप्ता को श्रम एवं रोजगार आयोग उत्तर प्रदेश का सदस्य मनोनीत कर राज्यमंत्री का दर्जा दिए जाने पर उनके औद्योगिक क्षेत्र सुल्तानपुर रोड स्थित प्रतिष्ठान पर शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छावड़ा ने कहा कि अब प्रवासी मजदूरों को इसी प्रदेश में रोजगार मिलेगा और उन्हें प्रदेश छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। जिला प्रभारी संदीप जैन एवं जिला मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह तनेजा ने बताया कि श्री गुप्ता पिछले लगभग 45 वर्षों से रायबरेली में सफलतापूर्वक उद्योग चलाने के साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से समाज सेवा के कार्य भी करते रहें है। जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता ने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि सही मायनों में अब जिले को औद्योगिक विकास में मदद मिलेगी ।संरक्षक सरदार अवतार सिंह छाबड़ा, महेंद्र अग्रवाल, प्रेम नाथ गुप्ता, कृष्ण कांत त्रिपाठी, दिलीप वर्मा आदि ने भी बधाई प्रेषित की
COMMENTS