रिपोर्ट- सुनील यादव भलुअनी, देवरिया। विकासखंड भलुअनी अंतर्गत शिव मंदिर पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अतुल चौधरी उर्फ मंटू ...
रिपोर्ट- सुनील यादव
भलुअनी, देवरिया। विकासखंड भलुअनी अंतर्गत शिव मंदिर पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अतुल चौधरी उर्फ मंटू का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रदेश सचिव बेचू लाल चौधरी ने किया तथा संचालन अंबिका यादव ने किया।इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष को फूल माला से स्वागत किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए यह सम्मान समारोह संपन्न हुआ। सभा को संबोधित करते हुए बेचु लाल चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अतुल चौधरि को यह जिम्मेदारी दी गई है।उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो हमारे ऊपर भरोसा किया है और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का जो जिम्मेदारी दी है उसे हम सब मिलकर अच्छी तरह से निभाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की नीतियों में विश्वास कर पिछड़ी जाति लामबंद हो रही है आज भाजपा के सरकार में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है चारों तरफ लूट हत्या बलात्कार हो रहे हैं छात्रों के ऊपर लाठी बरसाई जा रही है देश का चौथा स्तंभ मीडिया भी सुरक्षित नहीं है। ब्लॉक अध्यक्ष अतुल चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं अच्छी तरह से निभाऊंगा और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से धीरेंद्र यादव विजय चौहान राजेश ठाकुर राजेश यादव अरविंद चौहान रविंदर यादव अरविंद यादव विकास विश्वकर्मा बलवंत यादव महिमानंद यादव संतोष यादव पूर्णमासी प्रसाद सतीश यादव रामानंद यादव चंद्रशेखर प्रजापति सतीश पटेल बबलू यादव श्रीकांत यादव राजेन्द्र प्रसाद विजय सिंह इरफान अंसारी राकेश चौहान मुन्ना राजभर राजेंद्र सिंह शनी प्रजापति रामा सिंह दिनेश सिंह हरकेश सिंह राधा कृष्ण यादव वेद प्रकाश अमित गौड सहित आदि लोग मौजूद रहे।
COMMENTS