मनरेगा के तहत बन रहे खेल मैदान: ग्रामीण प्रतिभा और श्रमिकों को मिल रहा दोहरा लाभ

  न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेंसी) लखनऊ: 11 सितम्बर 2025                       उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्दे...

 



न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेंसी)


लखनऊ: 11 सितम्बर 2025                      


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में  प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को  निखारने, दक्ष,और सक्षम बनाने के लिए ग्रामीण अंचल में खेलकूद का आधारभूत ढ़ाचा मजबूत करने के लिए मनरेगा योजनान्तर्गत ग्रामीण अंचल में खेल मैदान बनाये जा रहे हैं।  गांवों में स्टेडियम व ओपेन जिम बनाकर खेल प्रतिभाओं को  सरकार प्रोत्साहन दे रही है।युवा पीढ़ी गांवो  के खेल मैदानों से निखर और संवर कर अपने गांव घर का नाम रोशन करेंगी और गांवों की खेल प्रतिभाएं,  दुनिया में भारत का  परचम लहरायेगीं।मनरेगा योजनान्तर्गत  स्टेडियम,ओपेन जिम, खेल मैदान और पार्क गांवों में बनाये जा रहे  हैं और इनका उपयोग भी किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण इलाकों में खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। इससे गांवों में नई प्रतिभाएं तो निखर ही रही है साथ ही मनरेगा के तहत इन मैदान का निर्माण होने की वजह से श्रमिकों को निरंतर रोजगार भी मिल रहा है। इस पहल का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य और समग्र सामुदायिक विकास के लिए स्कूली छात्रों और गांव के अन्य सदस्यों के बीच खेलों को प्रोत्साहित करना है।

खेल मैदानों में रनिंग ट्रैक बनने से ग्रामीण अँचलों में रहने वाला युवा आर्मी, पैरा मिलिट्री फोर्स, पुलिस, सीआरपीएफ इत्यादि की तैयारी अपने गांव में ही रहकर कर रहे हैं।  ग्राम्य विकास विभाग की इस  योजना के चलते खेल मैदान बनने से गांव के युवाओं को मैदान में ही दौड़ लगाने के साथ शारीरिक अभ्यास करने में भी मदद मिल रही है। 

उत्तर प्रदेश के  उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशन में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा ग्रामीण इलाकों में बनाये जा रहे खेल मैदान गाँव के पिकनिक स्पॉट  साबित  हो रहे हैं। गाँव में आस-पास कोई घूमने की बेहतर जगह न होने के चलते इन मैदानों में ही छोटे-छोटे बच्चे पिकनिक मनाते हैं। यहाँ पर गॉंव के युवाओं के साथ यहाँ के बुजुर्ग भी मॉर्निंग वॉक से साथ शाम को यहाँ अपना समय बिताते हैं।    

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के बुनियादी ढांचे के निर्माण और उन्नयन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता न केवल एथलीटों को सशक्त बना रही है बल्कि शहरी और ग्रामीण विभाजन को पाटने के साथ समुदायों के कल्याण को भी बढ़ावा दे रही है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभा को बढ़ावा भी मिल रहा है। 

ग्रामीण क्षेत्र में खेल मैदान विकसित होने से युवाओं में खेल के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। खेलकूद से युवाओं की शारीरिक दक्षता में भी सुधार हो रहा है। खेल मैदान बनने से गांव का भविष्य चमक रहा है, ऐसे युवा जो इस क्षेत्र में प्रतिभाशाली हैं और गांवों में सुविधाओं के अभाव में उनकी प्रतिभा निखर नहीं पा रही थी, ऐसे में खेल मैदान विकसित होने से युवाओं के अंदर की प्रतिभा निखर रही है और वह आगे बढ़कर विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर अपने गांव, जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदानों का निर्माण कार्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा और व विभिन्न विभागों के कन्वर्जेस से किया जा रहा है। सरकार की मंशा के अनुरूप मनरेगा द्वारा तेज गति से प्रदेश में सभी खेल मैदानों को का निर्माण भी कराया जा रहा है। 


ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत इन मैदान का निर्माण होने की वजह से श्रमिकों को निरंतर रोजगार भी मिल रहा है। खेल मैदान के निर्माण कार्य में मनरेगा श्रमिकों से कार्य कराया जा रहा है,जो उनकी आजीविका को आसान बना रहा है।

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में  6,589 खेल मैदानों का निर्माण किया गया, वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह 2,185 से अधिक खेल मैदानों का कार्य पूर्ण किया गया है एवं 12,419 खेल मैदान कार्य प्रगति पर हैं ।

वर्ष 2017-18 से अब तक 24129 खेल मैदानो का निर्माण किया जा चुका है। मेजर ध्यानचंद की 120 वीं जयंती  (राष्ट्रीय खेल दिवस) के अवसर पर  जनपदों मे मनरेगा के खेल मैदानों पर खेल गतिविधियां आयोजित की गई, जिसमे बड़ी संख्या मे स्कूली बच्चो और नौजवानों ने हिस्सा लिया।

COMMENTS

https://www.youtube.com/newsofindia

आओ पत्रकार न्यूज़ पढ़ें !

आओ  पत्रकार  न्यूज़  पढ़ें  !
Name

a,4,AJAB GAJAB,82,Andhra Pradesh,1,ASAM,2,BHOPAL,1,BIHAR,169,BLOG,19,chattisgagh,1,CHATTISGARH,13,DELHI,53,ENTERTAINMENT,15,Film,4,GUJRAT,3,HARIYANA,9,HEALTH,11,HIMANCHAL,5,himanchal pradesh,16,jammu & Kashmir,8,JAMMU-KASHMIR,9,JHARKHAND,28,kolkata,12,LIFESTYLE,10,MADHYA PRADESH,239,MAHARASHTRA,12,Maharastra,3,NATIONAL,35,PANJAB,4,POLITCAL NEWS,23,RAJASTHAN,33,SPORT,4,STATE,6,TAMILNADU,3,UTTAR PRADES,21,UTTAR PRADESH,8850,Uttara pradesh,3,uttarakhand,12,Uttarpradesh,3,utter pradesh,810,utterakhand,2,Uttra pradesh,2,uttrakhand,2,v,1,VIDEO,1,West bangal,10,WEST BENGAL,11,WORLD,17,अजब - गजब,1,अजब गजब,6,अजब- गजब,1,अजब-गजब,2,अंतरराष्ट्रीय,6,असम,1,उत्तर प्रदेश,21,उत्तर उत्तर,1,उत्तर दिया,7,उत्तर प्रदेश,6578,उत्तर प्रदेश के,1,उत्तरप्रदेश,1,उत्तराखंड,77,उत्तराखण्ड,1,कविता,10,कहानी,1,कार्य समीक्षा,2,कृषि,1,गुजरात,2,छत्तीसगढ़,7,जम्मू,1,जम्मू कश्मीर,1,झारखंड,15,दिल्ली,3,धर्म,7,नई दिल्ली,3,पंजाब,3,पर्यावरण,1,पश्चिम बंगाल,179,बिहार,367,बेदाग-धब्बे,1,मध्य प्रदेश,62,मध्यप्रदेश,143,महाराष्ट्र,1,मुद्दा,2,मुबंई,1,मुंबई,1,योग,11,राजस्थान,52,राष्ट्रीय,7,वेस्ट बंगाल,6,समाज,13,साहित्य,8,स्पेशल कवरेज,7,हरियाणा,4,हिमाचल प्रदेश,112,हिमांचल प्रदेश,1,
ltr
item
NEWS OF INDIA /न्यूज़ ऑफ़ इंडिया: मनरेगा के तहत बन रहे खेल मैदान: ग्रामीण प्रतिभा और श्रमिकों को मिल रहा दोहरा लाभ
मनरेगा के तहत बन रहे खेल मैदान: ग्रामीण प्रतिभा और श्रमिकों को मिल रहा दोहरा लाभ
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi1uugCoi1-LV7BEpA8dLlBbWiVJiBq_K1U5FO95Blt6Aus8uFYbIy2tdHx3qCuChSWH6-LlrUkB9xERRDfFjar7u47_7S5hCgCNkwWL7Hx5felfD-0F2M6J4Axu1Zrd6GcWnCxBF_0f4ETln94GMSdiQdtKp7_6Y3dhmGdlSXNpDCpLysj17RX8daXvgU/w640-h360/IMG-20250911-WA0051.jpg
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEi1uugCoi1-LV7BEpA8dLlBbWiVJiBq_K1U5FO95Blt6Aus8uFYbIy2tdHx3qCuChSWH6-LlrUkB9xERRDfFjar7u47_7S5hCgCNkwWL7Hx5felfD-0F2M6J4Axu1Zrd6GcWnCxBF_0f4ETln94GMSdiQdtKp7_6Y3dhmGdlSXNpDCpLysj17RX8daXvgU/s72-w640-c-h360/IMG-20250911-WA0051.jpg
NEWS OF INDIA /न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
https://www.newsofindia.in/2025/09/blog-post_76.html
https://www.newsofindia.in/
https://www.newsofindia.in/
https://www.newsofindia.in/2025/09/blog-post_76.html
true
2730746475408703430
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy