रिपोर्ट- अनन्त कुमार सिंह सुबेहा बाराबंकी । हैदरगढ़ तहसील के सुबेहा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा थलवारा के कुछ गांव को नगर पंचायत सुबेहा...
रिपोर्ट- अनन्त कुमार सिंह
सुबेहा बाराबंकी ।
हैदरगढ़ तहसील के सुबेहा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा थलवारा के कुछ गांव को नगर पंचायत सुबेहा टाउन एरिया में शामिल किए जाने से ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने बताया कि टाउन एरिया में हमारे गांव को जोड़े जाने से गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको बताते चलें कि नि़दूरी, टिकुरी, मल्लाहन पुरवा को टाउन एरिया में जोड़े जाने से गांव के लोगों को काफी दिक्कत आ रही है जिसको लेकर ग्रामीणों ने आज धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन से से गुहार लगाई है कि हमारा गांव टाउन एरिया में न जोड़ा जाए नहीं तो हम लोग वैसे ही गरीब मजदूर किसान है हमारे पास खेती के अलावा और कोई कमाई का जरिया नहीं है क्योंकि इन तीनों गांव में कृषि योग्य जमीन 70-80% है जिसमें लगभग 30 से 35% जमीन उबर खाबर है जिसमें कृषि कार्य भी नहीं हो पाता है साथ ही तीनों गांव गोमती नदी के किनारे बसे होने के कारण लगभग सारी फसल हर वर्ष नदी में डूब जाती है जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है जिसके कारण सभी ग्रामीणों का कहना है कि सरकार से हम लोग अपील करते हैं कि हमारे गांव को टाउन एरिया में ना जोड़ा जाए नहीं तो हम लोग टैक्स कैसे देंगे जब खाने को पैसा नहीं होता है बच्चे भूखे हमारे मरते हैं तो हम किस तरीके से टैक्स देंगे सरकार को सोचना चाहिए कि जो लोग खेती किसानी करते हैं उनको टाउन एरिया में ना जोड़ा जाए जिसको लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन से मांग की है।

COMMENTS