न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) रामनगर बाराबंकी। एक तरफ केंद्र व प्रदेश की सरकार जहां सबका साथ सबका विकास की बात कर रही है और मोदी सरकार के नौ ...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
रामनगर बाराबंकी।
एक तरफ केंद्र व प्रदेश की सरकार जहां सबका साथ सबका विकास की बात कर रही है और मोदी सरकार के नौ वर्षों के कार्यकाल का गुणगान किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ दिव्यांग श्रीकांत दीक्षित पुत्र राम नारायण सरकार द्वारा प्राप्त प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए दर-दर न्याय की गुहार लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
मामला बाराबंकी की तहसील व विकासखंड रामनगर के ग्राम पंचायत बिछलखा का है जहाँ के निवासी दिव्यांग श्रीकांत पुत्र रामनारायण ने उप जिलाधिकारी रामनगर को प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें उसने कहा है कि प्रार्थी को प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि प्राप्त हुई है । वह अपनी पुश्तैनी भूमि पर नींव की खुदाई करने लगा तो बृजकिशोर पुत्र बिंद्रा निवासी ग्राम बिछलखा अडंगा लगा रहे हैं तथा जबरदस्ती प्रार्थी की भूमि को हड़पना चाहते हैं ।
पीड़ित दिव्यांग श्रीकांत ने पुश्तैनी आवासीय भूमि पर प्राप्त प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने की मांग प्रार्थना पत्र में की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडित दिव्यांग श्रीकांत ने थाना रामनगर जाकर प्रार्थना पत्र दिया तो वहां पर भी प्रार्थी को सुबह बुलाकर के शाम को वापस कर दिया जाता है और फिर अगले दिन बुलाकर फिर शाम को वापस कर दिया जाता है । इतना ही नहीं पीड़ित दिव्यांग श्रीकांत सत्ताधारी पार्टी के मंडल अध्यक्ष ,पूर्व विधायक व सांसद से भी न्याय की गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक केवल पीड़ित दिव्यांग को आश्वासन के अलावा कुछ भी हासिल नहीं हुआ है ।
आगामी 2024 का चुनाव निकट है अब देखना यह है कि सबका साथ सबका विकास तथा सर्व सुलभ न्याय का नारा बुलंद करने वाली सरकार व सरकार में बैठे नुमाइंदों सहित प्रशासनिक अधिकारी दिव्यांग पीड़ित के साथ न्याय करते हैं,या ऐसे ही तारीख पर तारीख पीड़ित दिव्यांग को मिलती रहेगी।



COMMENTS