न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी) बाराबंकी:12 जुलाई,2026 बाराबंकी की तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के रानीकटरा स्थित मदरसा हाफिजिया अनवारुल कुरान में...
न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)
बाराबंकी:12 जुलाई,2026
बाराबंकी की तहसील सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के रानीकटरा स्थित मदरसा हाफिजिया अनवारुल कुरान में प्रबंधक आफताब अहमद इस्माईली के सौजन्य से एक सम्मान एवं दुआ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नाजिरा कुरान-ए-पाक मुकम्मल करने वाले बच्चों का सम्मान किया गया और उन्हें पुरस्कार देकर हौसला अफजाई की गई।
मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होकर मौलाना मेराज कादरी ने अपने बयान में कहा कि कुरान शरीफ अल्लाह तआला की ओर से समस्त मानव जाति की रहनुमाई के लिए उतारा गया है। उन्होंने कहा कि इल्म हासिल करना हर मर्द और औरत पर फर्ज है तथा कुरान-ए-पाक में इंसानियत के लिए हिदायत और शिफा दोनों मौजूद हैं। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों से दीनी व दुनियावी तालीम के साथ अच्छे अखलाक अपनाने पर रौशनी डाली। इस अवसर पर नाजिरा मुकम्मल करने वाले बच्चों को रौशन मुस्तकबिल की दुआएं व मुबारकबाद दी गई। मदरसे के मुदर्रिसीन बच्चों के अभिभावकों और मौजूद लोगों ने बच्चों की गुलपोशी कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर हाफिज रिजवान, कारी सरफराज आलम, मास्टर वजीउद्दीन अंसारी, सलमान सिद्दीकी, जीशान सलमानी, इकरार हुसैन, अजमत अली, मोहम्मद दिलावर, मोहम्मद अली (कल्लू) मोहम्मद फरमान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

COMMENTS